UP News: दो बहनों ने ही आपस में रचा ली शादी! पति-पत्नी की तरह रह रहीं दोनों, जानें पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में दो ममेरी और फुफेरी बहनों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों का कहना है कि वो एक-दूसरे से प्यार करती हैं और अब पति-पत्नी की तरह साथ रह रही हैं। दोनों ने आसपास के लोगों और परिवार के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पूरा केस सामने आने के बाद उनके परिवार के लोग भी हैरान रह गए।
इसके बाद इस समलैंगिक कपल को पुलिस ने सुरक्षा दी है। बता दें कि भारत में समलैंगिकों जोड़ों के विवाह को अब तक कानूनी मान्यता नहीं दी गई है, लेकिन बालिग लोगों में समलैंगिक संबंध अब अपराध के दायरे में नहीं आते हैं।

परिवार से भागकर गाजियाबाद में रह रही थीं दोनों
दरअसल मुजफ्फरनगर पुलिस के सामने यह अजीब केस आया है। इसमें दो लड़कियां दीपांशी और निकिता ने अपने परिवार से ही जान को खतरा बताया है। निकिता के पिता ने छह महीने पहले पुलिस में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन की, तो पता चला कि दोनों गाजियाबाद में किराये का कमरा लेकर रह रही हैं और एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करती हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: प्रयागराज-काशी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल?
UP News: निकिता और दीपांशी ने परिवार पर लगाया गंभीर आरोप
पुलिस जब दोनों को लेकर थाने पहुंची, तो उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें देखकर हैरान रह गए। यहां दीपांशी ने पैंट-शर्ट पहन रखा था और निकिता ने मांग में सिंदूर भर रखा था। दोनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हम अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने यह भी कहा कि उन्हें परिवार से जान का खतरा है और इसलिए घर से भागकर रह रही थीं। अब पुलिस टीम ने समलैंगिक कपल को सुरक्षा दी है और दोनों दंपती की तरह रहने लगी हैं।
दूसरी ओर निकिता के परिवार का कहना है कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दोनों आपस में बहनें हैं और हमें कभी ख्याल भी नहीं आया था कि ये दोनों इस तरह का कदम उठा सकती हैं। इस घटना के बाद से दोनों के ही परिवार के लोग हैरान-परेशान हैं। हालांकि, निकिता और दीपांशी दोनों के परिवार ने कहा कि हमारी वजह से इन दोनों को कोई खतरा नहीं है।
यह भी पढ़ें: जलमग्न हुई 'बाबा की नगरी', उत्तर भारत में बारिश का कहर, वाराणसी के 44 गांव बाढ़ की चपेट में












Click it and Unblock the Notifications