फ्री IAS कोचिंग: संस्कृत से देना चाहते हैं सिविल की परीक्षा तो पढ़ लें ये पूरी खबर, 31 अगस्त तक है लास्ट डेट

उत्तर प्रदेश में संस्कृत संस्थानम की तरफ से संस्कृत विषय से सिविल की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए अनूठी पहल की जा रही है।

Chief Minister Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही यूपी में आर्थिक रूप से गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। सिविल सेवा की परीक्षा करने वाले अभ्यर्थियों को नए सत्र के लिए 31 अगस्त तक अपना नामांकन कराना होगा। सरकार की तरफ से इस बार छात्रों के लिए कई तरह की सहूलियतें दी जाएंगी।

योगी आदित्यनाथ

योगी की मंशा के अनुरुप ही इस बार यूपी के संस्कृत संस्थानम की तरफ से संस्कृ2 से सिविल सेवा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए खास पहल कर रहा है। इस विषय से सिविल सेवा की तैयारी करने वाले बच्चे 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें 75 फीसदी उपस्थिति वाले छात्रों को ही मौका दिया जाएगा। इन छात्रों को तैयारी के लिए हर महीने तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी। वहीं सितंबर में प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक छात्रों का प्रशिक्षण तीन चरणों में किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों का अक्टूबर से क्लास शुरू किया जाएगा। पूरा सत्र पूरा करने में दस महीने लगेंगे। यूपी संस्कृत संस्थानम के निदेशक विनय श्रीवास्तव के मुताबिक व्याकरण, भाषा शास्त्र दर्शन, गद्य और पद्य समेत कई क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को खास तोहफा दिया है। योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश सरकार उन लोगों को यूपीएससी सिविल सेवा और विभिन्न अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाएं प्रदान कर रही है जो निजी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कक्षाएं प्रदान की जा रही हैं। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+