UP News: गोरखपुर से शामली तक बनेगा हाईवे, 15 जिलों के सैकड़ों गांवों को होगा फायदा, किसान होंगे मालामाल
UP News: उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक नए हाईवे का निर्माण शुरू होगा, जो गोरखपुर से शामली तक 700 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह हाईवे लखनऊ, सीतापुर और बरेली के उत्तर से होकर गुजरेगा और प्रदेश के 15 जिलों को जोड़ेगा।
हाईवे का निर्माण होने से उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों के किसानों को इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा गोरखपुर से शामली के बीच आवागमन करने वाले लोगों को भी काफी आसानी होगी। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

रिपोर्ट की माने तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस हाइवे के निर्माण के लिए प्रारंभिक योजना तैयार कर ली है और जल्द ही सीमांकन का काम शुरू कर किया जाएगा। इस हाईवे से नेपाल सीमा की निगरानी भी आसान हो जाएगी।
इन जनपदों से होकर गुजरेगा हाईवे
गोरखपुर से शामली तक 700 किलोमीटर लंबा बनाए जाने वाला यह हाईवे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और मेरठ से होकर गुजरेगा।
ऐसे में इन जिलों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा और किसानों को अच्छा मुआवजा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि 15 जिलों के सैकड़ों गांवों के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। हाईवे निर्माण के लिए डीपीआर बन चुकी है।
एनएचएआई के मुताबिक सीमांकन के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जमीन का इंतजाम हो जाने के बाद निर्माण कार्य पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगेगा। यह हाईवे प्रदेश के कई पिछड़े जिलों को जोड़ेगा और उनके विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
इसके अलावा यह राजमार्ग व्यापार को भी बढ़ावा देगा और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देगा। इस परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बीच चर्चा हो चुकी है। यह परियोजना एनएचएआई की प्राथमिकता में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications