Festival Special Train: दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल

Gorakhpur News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04068/04067 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली वाया गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 25, 29 अक्टूबर तथा 01, 05, 08, 12 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा दरभंगा से 26, 30 अक्टूबर तथा 02, 06, 09, 13 एवं 16 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।

04068 दिल्ली-दरभंगा त्यौहार विशेष गाड़ी 25, 29 अक्टूबर तथा 01, 05, 08, 12 एवं 15 नवम्बर, 2024 को दिल्ली से 19.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ से 03.40 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.00 बजे, गोरखपुर से 08.40 बजे, नरकटियागंज से 11.55 बजे, रक्सौल से 12.50 बजे, बैरगनिया से 13.42 बजे, सीतामढ़ी से 14.35 बजे तथा जनकपुर रोड से 15.12 बजे छूटकर दरभंगा 16.30 बजे पहुंचेगी ।

train

वापसी यात्रा में 04067 दरभंगा-दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी 26, 30 अक्टूबर तथा 02, 06, 09, 13 एवं 16 नवम्बर, 2024 को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर जनकपुर रोड से 18.42 बजे, सीतामढ़ी से 19.00 बजे, बैरगनिया से 19.30 बजे, रक्सौल से 20.40 बजे, नरकटियागंज से 21.55 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.40 बजे, बस्ती से 02.45 बजे, गोण्डा से 04.15 बजे, लखनऊ से 08.05 बजे, बरेली से 11.35 बजे तथा मुरादाबाद से 13.35 बजे छूटकर दिल्ली 16.35 बजे पहुंचेगी ।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+