Indian Railway: निरस्त रहेगी शाहगंज-बलिया एक्सप्रेस, दिल्ली - आजमगढ़ ट्रेन का बदला मार्ग, देखें डिटेल
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज रेल खंड पर समपार के स्थान पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा शार्ट टर्मिनशनशार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- बलिया से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बलिया से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 27 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

Indian Railway: अब शाहगंज नहीं खेतासराय एवं बिलवई स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, देखें पूरी डिटेल
शार्ट टर्मिनेषन/शार्ट ओरिजिनेषन-
- दिल्ली से 25 सितम्बर, 2024 को चलायी गई 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस (परिवर्तित मार्ग पर चल रही) आजमगढ़ के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।
- आजमगढ़ से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (परिवर्तित मार्ग पर चल रही) आजमगढ़ के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।
- वाराणसी सिटी से 26 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विषेष गाड़ी आजमगढ़ के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।
- आजमगढ़ से 27 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी आजमगढ़ के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications