Indian Railway: अब शाहगंज नहीं खेतासराय एवं बिलवई स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों ने निम्न एक्सप्रेस गाड़ियों का शाहगंज स्टेशन पर दिये गये ठहराव को निरस्त किया गया है। शाहगंज स्टेशन के स्थान पर अब खेतासराय एवं बिलवई स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा तथा पूर्व अधिसूचित 19053/19054 सूरत-मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन में संसोधन निम्नवत किया गया है।
- 23 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2024 तक प्रतिदिन चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस खेतासराय स्टेशन से 01.15 बजे तथा बिलवई से 01.45 बजे छूटेगी।

- 24, 26, 27, 29 सितम्बर एवं 01, 03, 05 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस खेतासराय स्टेशन से 16.05 बजे तथा बिलवई से 16.40 बजे छूटेगी।
- 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस खेतासराय स्टेशन से 17.10 बजे तथा बिलवई से 17.45 बजे छूटेगी।
- 23, 25, 28, 30 सितम्बर एवं 02, 05 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 15115 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस खेतासराय स्टेशन से 18.50 बजे तथा बिलवई से 19.20 बजे छूटेगी।
मार्ग परिवर्तन -
- 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन मे संसोधन के फलस्वरूप यह गाड़ी अयोध्या धाम जं.-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी तथा इस गाड़ी का ठहराव शाहगंज, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया स्टेशनों पर नही रहेगा।
- 22 एवं 29 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन मे संसोधन के फलस्वरूप छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या धाम जं. के रास्ते चलाई जायेगी तथा इस गाड़ी का ठहराव बलिया, मऊ, आजमगढ़ एवं शाहगंज स्टेशनों पर नही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications