मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक, शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना - पीएम मोदी
PM Modi News Uttar Pradesh: पीएम मोदी ने मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए तत्काल करवाई और घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया है।
पीएम मोदी ने व्यक्त की गहरी संवेदना पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर मिर्जापुर हादसे के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि, "उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन घायलों की देख रेख में जुटा है।"

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिये।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में यह हादसा हुआ। देर रात छत की ढलाई का काम निपटा कर वापस लौट रहे मजदूर इस हादसे में मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications