Mukhtar Ansari News: मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक में नहीं शामिल होंगे पत्नी और बेटा अब्बास

Mukhtar Ansari News: कुछ ही देर में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। अतीक अहमद की पत्नी-बेटे की तरह ही मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक में पत्नी और बेटा अब्बास नहीं शामिल होंगे। मुख्तार अंसारी के शव को कुछ ही देर में मोहम्मदाबाद स्थित काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को गुरुवार शाम हार्ट अटैक पड़ा था। जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया। रात करीब 10.30 बजे डॉक्टरों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया था. रात करीब 1.30 बजे एंबुलेंस मुख्तार का शव लेकर उसके गाजीपुर स्थित आवास पहुंच गई। बताया गया कि मुख्तार के शव को घर के पास ही स्थित कब्रिस्तान में सुबह दस बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुख्तार के शव को माता-पिता की कब्रों के पास ही दफनाया जाएगा। उसके सुपुर्द ए खाक में पत्नी आफशां अंसारी बेटा अब्बास अंसारी नहीं शामिल हो सकेंगे।

mukhtar ansari

दरअसल, मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी भी अतीक की पत्नी शाइस्ता की तरह करीब तीन साल से भूमिगत है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। गाजीपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश ईडी भी कर रही है। कई नोटिसों के बावजूद वह पेश नहीं हुई है। शनिवार को मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान आफशां अंसारी पर पुलिस की नजरें रहेंगी। वहीं, मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी कासगंज की जेल में बंद हैं. पिता के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए उसे कोर्ट से पेरोल नहीं मिल सकी है।

बता दें कि प्रयागराज में अतीक अहमद के सुपुर्द-ए-खाक में उसकी पत्नी शाइस्ता औऱ बेटे शामिल नहीं हो सके थे। कुछ ऐसा ही संयोग आज मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक में पड़ा जब उसकी पत्नी और बेटा अब्बास शामिल नहीं हो सकेंगे।

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पेरोल दिए जाने या फिर न्यायिक हिरासत में जनाजे में शामिल होने की इजाजत दिए जाने की अर्जी शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+