Lok Sabha Election 2024: यूपी की नौ लोक सभा सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी , देखें पूरी लिस्ट
Congress Candidate List For Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 46 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं जिसमें उत्तर प्रदेश के 9 प्रत्याशी शामिल है। आइए एक नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।
लोक सभा सीट और प्रत्याशी
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट से प्रदीप जैन आदित्य, बाराबंकी सीट से तनुज पुनिया, देवरिया सीट से अखिलेश प्रताप सिंह, बांसगांव लोकसभा सीट से सदन प्रसाद, वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय , सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद, अमरोहा सीट से दानिश अली,फतेहपुर सिकरी सीट से रामनाथ, कानपुर सीट से आलोक मिश्रा के नाम घोषित किए गए हैं।

इससे पूर्व कांग्रेस ने 21 मार्च को 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। पार्टी ने इसमें महाराष्ट्र की सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। पार्टी ने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया, जबकि पार्टी का दावा था कि उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए फैसले के मुताबिक 50 फीसदी टिकट एससी, ओबीसी और महिलाओं को दिए जाएंगे। तय किए गए नौ उम्मीदवारों में तीन कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसे में इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों को लेकर निगाहें लगी हुई हैं।
UP News: सीएम योगी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
इस सूची में रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों से कौन चुनाव लड़ेगा। मालूम हो कि सोनिया गांधी कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं। तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications