UP News: सीएम योगी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सप्त क्रांति के प्रणेता, सामाजिक न्याय के पुरोधा, वंचितों और शोषितों के उत्थान हेतु सदैव समर्पित रहे डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ! उन्होंने समाज में व्याप्त हर प्रकार की जड़ता पर कठोर प्रहार किए। समरस और भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी अतुलनीय है।'
देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद कई ऐसे नेता हुए। जिन्होंने अपने दम पर शासन का रूप बदल दिया। जिनमें से एक थे राम मनोहर लोहिया।

राम मनोहर लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयान आजादी के पहले दिला दी थी। अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया।
राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद में हुआ था। उनके पिता हीरालाल पेशे से अध्यापक और हृदय के सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनके पिता गांधी जी के अनुयाई थे। जब वह गांधी जी से मिलने जाते तो राम मनोहर लोहिया को भी अपने साथ ले जाया करते थे।
इस वजह से गांधी जी के विराट व्यक्तित्व का उन पर गहरा असर हुआ। पिताजी के साथ 1918 में अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में वे पहली बार शामिल हुए। बनारस से इंटरमीडिएट और कोलकाता से स्नातक तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए लंदन के स्थान पर बर्लिन का चुनाव किया।












Click it and Unblock the Notifications