UP News: सीएम योगी गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए क्या रहेगा खास

UP News: उत्तर प्रदेश में गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में होली के अवसर पर एक बार फिर सामाजिक समरसता का रंग दिखेगा। मुख्यमंत्री बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर पांडेयहाता में होने वाली परंपरागत होलिका दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सीएम योगी होली के दिन घंटाघर तिराहे पर आयोजित होने वाले नरसिंह यात्रा कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में पर्व को सद्भाव के साथ मनाने का संदेश देने के बाद वह शहर वासियों संग होली खेलेंगे और फिर भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।

cm yogi

होली के माहौल में गोरखपुर में निकलने वाली दो प्रमुख शोभायात्राएं का संदेश देते हुए पूरे प्रदेश के लिए आकर्षण का केंद्र बनती है। होलिका दहन और नरसिंह शोभायात्रा में गोरक्षपीठ की सहभागिता होने से गोरखपुर में रंग पर्व दशकों से विशिष्ट बना हुआ है। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद भी दोनों शोभायात्राओं में जरूर शामिल होते हैं।

इस वर्ष भी 24 मार्च को शाम को पांडेयहाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभायात्रा और 26 मार्च की सुबह घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में मुख्यमंत्री ने शामिल होने की सहमति दी है।

योगी आदित्यनाथ की सहभागिता गोरक्षपीठ के मूल में निहित संदेश के प्रसार का हिस्सा है। होली गोरक्षपीठ के सामाजिक समरसता अभियान का ही एक हिस्सा है। इस पीठ की विशेषताओं में छुआछूत जातीय भेदभाव और ऊंच नीच की खाई को पाटने का जिक्र सतत होता रहा है।

समाज में विभेद से परे लोक कल्याण ही नाथ पंथ का मूल है और ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ द्वारा विस्तारित इस अभियान की पताका वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फहरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+