UP News: सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना,कहा- इनके राज में आतंकी बिरयानी खाते थे

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा के समय गरीब भूखों मरता था। समाजवादी पार्टी के लोग वसूली करते थे। माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे, इनके पास गरीबों को देने के लिए कुछ नहीं था, किंतु समाजवादी पार्टी ने आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का कार्य किया था। गरीब भूखों मरता था, यह लोग आतंकियों को बिरयानी खिलाते थे। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस का फिर से गठबंधन देश को धोखा देने के लिए हुआ है।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया के जनता महाविद्यालय, अजीतमल में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने इटावा के सांसद और भाजपा उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया को फिर से सांसद बनाने की अपील की। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल में भारत के सर्वांगीण विकास, आपके और आपके भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए काम किए हैं।

up news jpg

सीएम योगी ने कहा कि देश में अब सुरक्षा का माहौल है। पाकिस्तान पटाखा फूटने पर अब तुरंत ही सफाई देता है कि इसमे मेरा कोई हाथ नहीं है, क्योंकि उसे पता है कि अगर हाथ हुआ, तो वह साफ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा कि आतंकवाद, नक्सलवाद का जनक कौन है। औरैया को विकास से किसने वंचित किया था। मोदी के अगुवाई में नए-नए संस्थान खुल रहे हैं। कांग्रेस, समाजवादी और बसपा ने कुल मिलाकर जितना कार्य नहीं किया, मोदी ने 10 साल में उससे अधिक कार्य कर दिया। मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया।

यह भी पढ़ें UP: हाथरस में गरजे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी, कांग्रेस,सपा और बसपा के दलाल हजम कर जाते थे पैसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+