UP News: सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पावन बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि ! देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान विचार के पुरोधा श्रद्धेय मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 को हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उन्हें अपने प्राण त्यागने पड़े। माँ भारती की सेवा के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।'

आपको बता दें कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राजनीति और समाज में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और समय से आगे की सोच के लिए जाना जाता है। उनके जीवन और कार्यों ने दिखाया कि वे ने केवल अपने समय के मुद्दों को समझते थे। बल्कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों का भी गहरा ज्ञान रखते थे।
डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को भारत के बाल्कनीकरण की संज्ञा दी थी। अनुच्छेद 370 के राष्ट्रघातक प्रावधानों को हटाने के लिए भारतीय जनसंघ ने हिंदू महासभा और रामराज्य परिषद के साथ सत्याग्रह आरंभ किया। डॉ. मुखर्जी 11 मई 1953 को कुख्यात परमिट सिस्टम का उल्लंघन करके कश्मीर में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी के दौरान ही विषम परिस्थितियों में 23 जून 1953 को उनका स्वर्गवास हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications