UP News: Ayodhya की परियोजनाओं पर योगी सरकार का फोकस, 31 अक्टूबर तक बन जाएग रामपथ

अयोध्या में योगी सरकार की लगभग 100 परियोजनाएं चल रही हैं जिनको समय से पूरा करने में सरकार जुट गई है।

Ayodhya News: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने तय समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है वहीं दूसरी ओर योगी सरकार भी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस बार अयोध्या काफी खास होगा क्योंकि जनवरी में ही राम मंदिर का उद्घाटन भी होना है।

ayodhya

रामपथ पर सरकार का फोकस

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने अयोध्या जिला प्रशासन को 13 किलोमीटर लंबे राम पथ के पहले चरण के काम को 31 अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का भी निर्देश दिया है।

अयोध्या में चल रही 98 परियोजनाएं

योगी के सबसे बड़े अफसर 98 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए अयोध्या में थे। इनकी लागत 21,831 करोड़ से अधिक है। समीक्षा बैठक में मिश्रा ने सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। राम पथ के लिए मुख्य सचिव ने नया घाट से उदय चौराहे तक का काम 31 अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी सरकार के लिए अहम

मुख्य सचिव ने अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति की भी जानकारी ली। राम कथा पार्क में गेस्ट हाउस एवं होटल निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना को क्रियान्वित करने वाले लार्सन एंड टुब्रो के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि प्रीकास्ट निर्माण सामग्री का उपयोग करके इसे 35 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

अयोध्या में बनेंगे पांच सितारा होटल

इस गेस्ट हाउस एवं होटल में पांच सितारा सुविधाएं होंगी। उन्होंने चौधरी चरण सिंह घाट का भी निरीक्षण किया जहां घाट बन रहा है. इसके बाद मिश्रा गुप्तार घाट पर टेंट सिटी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्य सचिव ने होम स्टे परियोजना के लिए चयनित मकान मालिकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इस परियोजना के तहत 160 घरों का चयन किया गया है जहां पर्यटक अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान रुक सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+