UP News: सीएम योगी ने SIR का भरा फॉर्म, वोटर लिस्ट रिवीजन पर दिया विपक्ष को बड़ा संदेश
UP News CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) की प्रक्रिया को प्रदेश में लागू कराने पर जोर दिया है। उन्होंने खुद गोरखपुर में अपना एसआईआर भरा और कहा कि पूरे प्रदेश में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से लागू की जाएगी। उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें बेवजह चुनाव आयोग की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसका सम्मान सभी दलों को करना चाहिए।
सीएम योगी ने खुद फॉर्म भरकर इसकी प्रक्रिया को मजबूत करने का संदेश दिया है। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की ओर से उपलब्ध कराए फॉर्म को भरकर जमा किया। मुख्यमंत्री का नाम गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 223, कन्या प्राथमिक विद्यालय (झूलेलाल मंदिर के पास) में दर्ज है।

UP News: प्रदेश में चल रही है SIR प्रक्रिया
- भारत निर्वाचन आयोग 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बीएलओ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सीएम योगी को फॉर्म सौंपा।
- मुख्यमंत्री ने इस फॉर्म को भरकर विपक्ष और आम मतदाताओं को खास संदेश दिया है। उनके इस कदम से यह संदेश गया कि मतदाता सूची में सुधार और सत्यापन एक विश्वसनीय प्रक्रिया है। साथ ही, हर मतदाता की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी भी है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने नारी शक्ति को दिया 'कवच’, अब 100% अपनी शर्तों पर 'करियर की उड़ान’ भरेंगी महिलाएं!
CM Yogi ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फॉर्म भरने के बाद कहा कि एक जागरूक मतदाता होने का अर्थ केवल मतदान करना नहीं होता है। अपने नाम और विवरण को नियमित रूप से अपडेट रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्ष और आम जनता दोनों के बीच यह विश्वास भी मजबूत किया कि वोटर लिस्ट रिवीजन प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय है। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से लागू की जाएगी। विपक्षी दलों को इसे चुनावी मुद्दा बनाने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। उन्होंने गायों को स्वयं चारा खिलाया और मोरों को दाना दिया। इसके बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
दिन की शुरुआत के बाद सीएम योगी जनता दर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए।
यह भी पढ़ें: UP News: राज्य के स्कूलों में वंदे मातरम् होगा अनिवार्य, सीएम योगी ने किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications