UP News: बंद पड़े सिनेमाघरों के मालिकों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में बंद पड़े सिनेमाघरों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अब सिनेमाघरों की जगह शॉपिंग काम्पलेक्स खोलने की छूट प्रदान कर दी है। हालांकि इसको लेकर सरकार की तरफ से एक नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसका पालन करने के बाद ही ये छूट मिल सकेगी।

सिनेमाघर

सरकार ने वर्षों से बंद पड़े सिनेमाघरों के मालिकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। काफी लंबे समय से इसकी मांग चल रही थी।

सरकार ने तय किया है कि शहरों में बंद पड़े सिनेमाघरों की जगह मास्टर प्लान के निमय अनुसार बहुमंजिला काम्पलेक्स बना सकते हैं। हालांकि इसके लिए संबंधित मालिक को मनोरंजन कर विभाग से एनओसी लेनी पड़ेगी।

जानकारी के अनुसार, आवास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने राज्यकर विभाग की सहमति के बाद इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया है। अब इस शासनदेश के अनुसार सिनेमाघर के मालिक उचित कदम उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+