Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की जांच रिपोर्ट में हुआ यह बड़ा खुलासा, सामने आई यह सच्चाई
Mukhtar Ansari News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत मामले में चल रही मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें कई बड़े तथ्य सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई प्रश्न का जवाब भी मिल गया है।
इस वजह से हुई मौत
बांदा जेल मे मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद जहर दिए जाने की आशंका पूरी तरह खारिज हो गई है।

बांदा जेल में 28 मार्च की शाम को जेल की तन्हाई बैरक में उल्टी के बाद मुख्तार बेहोश होकर गिर गए थे। इस पर उनके बेटे उमर ने आरोप लगाया था कि उनके पिता की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उन्हें जहर दिया गया था। इस आरोप के बाद डीएम बांदा ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। जांच का जिम्मा एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार को सौंपा गया।
UP News: मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना इस तरह पशुपालकों को दे रहा राहत, आसानी से कर सकेंगे गायों का क्रय
जांच के दौरान मुख्तार की बैरक में मिली उल्टी, गुड़, चने और नमक के नमूनों को विष विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया। इन सभी नमूनों की रिपोर्ट में कहीं भी जहर की मौजूदगी नहीं पाई गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण मायोकॉर्डियल इन्फार्क्शन (हार्ट अटैक) बताया गया था, जिसे मजिस्ट्रेटी जांच में भी पुष्टि मिली। इस रिपोर्ट को डीएम बांदा को सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications