Bagpat News: जैन समुदाय के 'लड्डू महोत्सव' में जानिए कैसे हुआ बड़ा हादसा? सामने आई यह वजह
Bagpat Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 7 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। अचानक से ऐसा क्या हुआ जो इतना बड़ा हादसा हो गया? क्या वजहें बनीं जिन्होंने इतने बड़े हादसे को जन्म दिया ? आइए इन वजहों पर नजर डालते हैं जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ।
लड्डू महोत्सव का आयोजन
यह हादसा मंगलवार सुबह बागपत बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड स्थित मानस्तंभ परिसर में उस समय हुआ जब यहां जैन समुदाय के भगवान आदिनाथ के निर्वाण पर लड्डू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था।

Smart Meter In UP: अगर आपके घर भी लग रहा है स्मार्ट मीटर तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगा नुकसान
भीड़ हुई बेकाबू
इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद हो गए। परिसर में लकड़ी का मचान बना हुआ था जो काफी ऊंचा था। इस मचान पर भारी संख्या में लोग चढ़ने लगे।
टूट गया लकड़ी का मचान
भारी संख्या में लोग इस लकड़ी के मचान पर चढ़ गए जिससे यह टूट गया और लोग इसके नीचे दब गए। दबने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई और तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
मच गई भगदड़
लकड़ी का मचान जैसे ही टूटा वहां भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए भागने लगे। बूढ़े बच्चे जवान, औरतें बस अपनी जान बचाने की फिराक में भागने लगे। जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।
डीएम बागपत अस्मिता लाल ने कहा कि घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार किसी भी तरह की लापरवाही बचाव कार्यों में नहीं बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications