UP: उन्नाव जिला प्रशासन के रवैयै से नाराज 6 महिलाओं ने विधानभवन के सामने दिया धरना, अफसरों ने मनाया

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब उन्नाव प्रशासन के रवैये से नाराज 6 महिलाएं विधानसभवन के सामने धरने पर बैठ गईं।

योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के अधिकारियों को हमेशा नसीहत देते रहते हैं कि स्थानीय लोगों की समस्याएं वहीं हल की जाएं लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों के उपर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब उन्नाव की 6 महिलाएं अपनी फरियाद लेकर लखनऊ पहुंचकर विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गईं।

लखनऊ में शुक्रवार को विधान भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाली छह महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये छह महिलाएं उन्नाव से विरोध करने आई थीं क्योंकि उन्नाव में उनका मामला अनसुना कर दिया गया था।

एडिशनल डीसीपी, सेंट्रल जोन, मनीषा सिंह ने कहा कि छह महिलाएं विरोध करने आई थीं क्योंकि उन्नाव में उनका मामला अनसुना कर दिया गया था।

सिंह ने कहा कि महिलाओं ने आरोप लगाया कि मोरांव थाने के स्वयंवर खेड़ा में उनके गांव में जमीन की पैमाइश के मामले में विरोधी पक्ष ने उन्हें बेरहमी से पीटा और पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।

घायल महिलाएं शुक्रवार सुबह धरना देने लखनऊ पहुंचीं। सिंह ने कहा, "हमने उन्नाव में अपने समकक्षों से बात की है और वे महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को देख रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+