मैच साउथ अफ्रीका के जबड़े से.. T20 World Cup में इंडिया टीम की जीत पर पीयूष चावला और मोहम्मद शमी का रिएक्शन
ICC T20 World Cup Indian Team News: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। 17 साल बाद इंडिया टीम ने विश्व कप जीता है। इसे लेकर पूरे देश में जहां जश्न का माहौल है वहीं खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। पीयूष चावला व मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम की जीत पर खास अंदाज में शुभाकामनाएं दी।
मोहम्मद शमी: हम विश्व चैंपियन हैं
''भारतीय टीम के जीत के बाद खिलाड़ी मोहम्मद शमी बेहद उत्साहित हो उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी फेसबुक पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा कि हम विश्व चैंपियन हैं।अतुल्य टीम प्रयास, भावना और अविस्मरणीय यात्रा।''

पीयूष चावला: मैच साउथ अफ्रीका के जबड़े से निकाल लिया
"पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि कुछ समय के लिए मैच साउथ अफ्रीका के पक्ष में चला गया था। अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने मैच साउथ अफ्रीका के जबड़े से निकाल लिया।"
क्रिकेटर मोहसिन खान: गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की
"क्रिकेटर मोहसिन खान ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। हार्दिक, बुमराह, अर्शदीप सिंह की जीतनी सराहना की जाए कम है। इनके सामने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रन बनाने को तरस गए।"












Click it and Unblock the Notifications