UP News: यमुना एक्सप्रेस वे के पास गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर
Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां यमुना एक्सप्रेस वे पास स्थित गढ्ढे में डूबने से चार बच्चो की मौत हो गई। कुल नौ लोग डूबे थे।
जानकारी के मुताबिक,यमुना एक्सप्रेस वे गोल चक्कर के मैदान में भरे पानी में मस्ती कर रहे चार बच्चे डूब गए। इन बच्चों को बचाने के लिए महिला सहित 6 अन्य लोग कूदे वो भी डूबने लगे। चार बच्चों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, जिनमें चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर व औरेया के रहने वाले सात मजदूर परिवार विगत दिनों से यहां तम्बू लगाकर रह रहे हैं। आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे। रविवार सुबह पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे।
UP News: यूपी में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए योगी सरकार की तैयारियां पूरी, 612 चौकियों पर तैनात किए बचाव दल
आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी एक साथ डूबने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिनमें हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को उपचार के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications