UP News: 8 हजार की सैलरी वाला सफाईकर्मी बना 8 करोड़ की संपत्ति का मालिक, 'पाप की कमाई' से रातों-रात बना अमीर
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रयागराज जनपद में 8 हजार रुपए महीने की नौकरी करने वाला एक सफाई कर्मी 8 करोड रुपए की संपत्ति का मालिक निकला है।
मामला सामने आने के बाद अधिकारी भी हैरान हैं। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है तथा सफाई कर्मी की संपत्ति को कुर्क करने की बात कही जा रही है। वहीं यह पूरा मामला जिसने भी सुना वह हैरान है।

दरअसल, नवाबगंज के करौली के रहने वाले श्याम जी सरोज नामक एक सफाई कर्मी द्वारा अतीक अहमद और अशरफ के करीबियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करते हुए उसने आरोप लगाया कि अतीक और अशरफ की मौत के बाद उनके लोग उसे धमकी दे रहे हैं।
इस बारे में पुलिस द्वारा जब पूछताछ शुरू की गई तो उसने बताया कि अतीक अहमद और अशरफ जब जिंदा थे तो उनके गुर्गे उसे बंधक बनाकर उससे एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाए थे।
उसने यह भी कहा कि उन लोगों द्वारा बाद में अलग-अलग स्थान पर उसके नाम से जमीन खरीदी गई। जमीन खरीदने के बाद बैनामा हुआ, लेकिन इन सब के बारे में श्याम जी सरोज को कोई भी जानकारी नहीं थी।
उसने बताया कि वह 8 हजार रुपए महीने पर सफाई कर्मी का काम करता है। उसने कहा कि अतीक अहमद और अशरफ की मौत के बाद उनके गुर्गे जमीन बेचने के लिए जबरन दवा बन रहे हैं। मना करने पर लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इस मामले में पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि श्याम जी सरोज के पास करोड़ों की संपत्ति है। श्याम जी सरोज 15 साल पहले आरोपियों के घर पर आकर साफ सफाई का काम करता था इस दौरान उन लोगों से नजदीकियां बढ़ीं थी।
अब जब लोगों को पता चला कि अतीक अहमद के घर सफाई कर्मी का काम करने वाला शख्स है करोड़ों की संपत्ति का मालिक है तो लोग उसे 'पाप की कमाई: बताते हुए उससे किनारा कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पाप की कमाई से श्याम जी सरोज रातों-रात मालामाल हो गया।
वहीं इस मामले में डीसीपी नगर दीपक भुकर द्वारा बताया गया कि इस मामले की जानकारी मिली है। राजस्व विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इन सभी भूमि का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा और अपराध से अर्जित संपत्ति मानकर इन सभी संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications