UP News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल, जान बचाकर भागने पर मजबूर हुआ युवक

Greater Noida News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रेटर नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। सोशल वीडियाे पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के वेस्ट कोतवाली में स्थित बिसरख में स्कूटी में पेट्रोल भरवाने गए युवक की किसी बात को लेकर कर्मचारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गयी। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी इकठ्ठा हो गए और युवक को बेरहमी से पीटने लगे। कुछ लोगों ने बीच बराव करने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों ने एक न सुनी और युवक को पीटते रहे।

petrol pump

कार सवार किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत भी की गयी। तत्पश्चात पुलिस ने इस मामले में तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वेस्ट कोतवाली के कोतवाल ने कहा कि शिकायत मिलने के पश्चात इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की पहचान की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+