Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू में हुए आतंकी हमले में गोण्डा के कई लोग घायल, इन्हें राहत देने के लिए गोण्डा प्रशासन ने उठाया यह कदम

Gonda News Uttar Pradesh: जम्मू में हुए आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के गोण्डा के रहने वाले कई लोग घायल हैं। इनका नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनका हाल जानने व इन्हें अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गोण्डा प्रशासन ने दो अधिकारियों को जम्मू रवाना किया है।

up

जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा ने बताया कि जम्मू में घयाल इस जिले के दर्शनार्थियों के परिजनों से संपर्क किया गया है। उन्हें यह विश्वास दिलाया गया है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्हें वहां से वापस लाने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करानेे के लिए जिले के दो अफसर जम्मू के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोण्डा के रहने वाले सात लोग मां वैष्णों के दर्शन करने जा रहे थे। जो आतंकी हमले में घायल हो गए। छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर के देवी प्रसाद गुप्ता रिश्ते में उनके बहनोई हैं। दिनेश को मिलाकर कुल आठ लोगों का समूह था। सात लोगों को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दिनेश गुप्ता का इलाज कटरा स्थित राजकीय चिकित्सालय में हो रहा है। जबकि मनकापुर तहसील क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी देवी प्रसाद गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, पलक गुप्ता, वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया मझगंवा निवासी राजेश गुप्ता व बिट्टन गुप्ता और गायत्रीनगर मनकापुर निवासी दीपक कुमार राय का इलाज जम्मू में चल रहा है।

Recommended Video

    रियासी आतंकी हमले की शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गजों ने की निंदा, कहा- होगा सख्त एक्शन

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+