Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन भूल से भी ना करें यह गलती, मान लें ज्योतिषाचार्य की ये बातें
Maha Shivratri Latest News Hindi Uttar Pradesh: भगवान शिव की आराधना का पवित्र पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी, दिन बुधवार को है। इस दिन शिवभक्त भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भोलेनाथ भक्तों की सभी मुरादें पूरी करते हैं। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने ज्योतिषाचार्य रितेश कुमार से खास बातचीत की। इस दौर ज्योतिषाचार्य ने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कौन सी गलती ना करें इस पर प्रकाश डाला।
महाशिवरात्रि पूजा की विधि क्या है?
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शिव जी को चंदन, मोली, पान, नारियल अर्पित करते जाएं। इसके बाद उन्हें सुपारी, अक्षत पंचामृत, बिल्वपत्र, धतूरा और फूल भी चढ़ाएं। अब भोलेनाथ को बेर चढ़ाएं। शिव-परिवार को फूलों की माला चढ़ाएं,देसी घी का दीपक जलाकर महादेव के मंत्रों का जाप करें। महाशिवरात्रि की कथा पढ़ें। शिव चालीसा का पाठ करें। अब आरती करें।

Job In UP: यहां होने जा रही 10 हजार पदों पर भर्ती, जल्द कर लें यह काम, ये होंगे पात्र
शिवरात्रि की पूजा कितने बजे होती है?
शिवरात्रि पर शिवजी की पांच पहर में पूजा की जाती है. इस दिन प्रदोष काल यानी सायंकाल की पूजा का खास महत्व है. रात्रि की प्रथम पहर की पूजा का समय रात को सात बजकर 11 मिनट से है और ये 9 बजकर 49 मिनट तक चलेगा. इसके बाद रात्रि की दूसरे पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 49 मिनट से रात 12 बजकर 27 मिनट तक है।
ये चढ़ाएं
शिव जी को चढ़ाने के लिए कई चीजें हैं जो विशेष रूप से पवित्र मानी जाती हैं। यहाँ कुछ प्रमुख चीजें हैं जो आप शिव जी को चढ़ा सकते हैं:
1. जल: शिव जी को जल चढ़ाना बहुत पवित्र माना जाता है, खासकर गंगाजल।
2. दूध: दूध शिव जी को बहुत प्रिय है, और इसे चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है।
3. फल: विभिन्न प्रकार के फल जैसे बेल, आम, और अन्य शिव जी को चढ़ाए जा सकते हैं।
4. फूल: फूल, विशेष रूप से बेला के फूल, शिव जी को बहुत प्रिय हैं।
5. धतूरा: धतूरा शिव जी को चढ़ाने के लिए एक पारंपरिक और पवित्र वस्तु है।
6. भांग: भांग को शिव जी का प्रिय माना जाता है, और इसे चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है।
7. मिष्ठान्न: विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न जैसे लड्डू, बर्फी, और अन्य शिव जी को चढ़ाए जा सकते हैं।
यह ध्यान रखें कि शिव जी को चढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है आपकी श्रद्धा और भक्ति।
भूल से भी ना चढ़ाएं ये
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कुछ चीजें वर्जित होती हैं जिन्हें शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। जैसे केतकी का फूल, हल्दी, रोली, तुलसी, तिल, नारियल, शंख का प्रयोग बिल्कुल ही ना करें।












Click it and Unblock the Notifications