UP Results 2024: अखिलेश यादव के गढ़ करहल में कमल से आगे साइकिल
Uttar Pradesh Karhal Chunav Result 2024 in Hindi: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आज आ जाएगा। इसके लिए शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। अखिलेश यादव के गढ़ करहल में कमल से आगे साइकिल निकल चुकी है। तेज प्रताप यादव बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का गढ़ होने के कारण सभी की नजरें इस सीट पर हैं।
करहल विधानसभा सीट की गणना कुल 32 राउंड में होगी। नवीन गल्ला मंडी मैनपुरी स्थित मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती हो रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना होगी। वहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए चार टेबलें अलग से लगाई गई हैं। सुबह नौ बजे पहला राउंड होते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
करहल सीट पर सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। अनुजेश सिंह यादव, भाजपा, तेजप्रताप सिंह, सपा
अवनीश कुमार, बसपा व सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी, प्रदीप, आजाद समाज पार्टी कांशीराम, विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी से चुनाव मैदान में हैं।
2022 में अखिलेश यादव ने जीता था चुनाव करहल की सीट से 2022 विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जीता था और 2024 के उनके लोकसभा के लिए चुने जाने के चलते यह सीट खाली हुई। इस लिहाज से करहल की सीट पर अखिलेश यादव की साख भी दांव पर है।












Click it and Unblock the Notifications