UP News: इन बीमारियों की निःशुल्क कराएं जांच, सरकार दे रही यह सुविधा, करना होगा यह काम
Jan Arogy Mela Yojna Latest News Uttar Pradesh: शुगर, बीपी, बीमारियों की बात करें तो ये लगभग हर घर की समस्या है। बहुत कम ही ऐसा होगा कि किसी परिवार में इसके मरीज न हो । इस समय में सभी राहत और सुविधाएं चाहते है। आज हम ऐसी योजना के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जो स्थानीय स्तर पर मरीजों को राहत दे रही है। इस योजना का लाभ कैसे उठाना है यह भी बताएंगे?
जन आरोग्य मेला
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन कई कई वर्षों से किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिले की पीएचसी और सीएचसी पर प्रत्येक रविवार को कैंप लगाया जाता है। इस कैंप में शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, एचआईवी सहित कई अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की जाती है।

चिकित्सक रहते हैं मौजूद
इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहती है जो मरीजों को उचित सलाह देती है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले बिछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अश्वनी पांडेय ने बताया कि प्रत्येक रविवार को यहां जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें सौ से अधिक लोग भाग लेते है।
यहां इन लोगों की शुगर, बीपी, सहित कुछ अन्य रोगों की निःशुल्क जांच की जाती है। इसका समय सुबह 9: 30 से लेकर 5 बजे तक बड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एवं सुबह 9: 30 से 2: 30 बजे तक छोटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होता है।












Click it and Unblock the Notifications