Jalaun News: UP के जालौन में बारातियों से भरी बस गड्ढे में गिरी, 5 की मौत, 15 घायल, CM योगी ने जताया दुख
Jalaun Road accident: जालौन में बारात ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

Jalaun Road accident: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बारात ले जा रही बस एक अज्ञात वाहन से टकराई और गड्ढे में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं।
घटना माधोगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा के पास की है। बस में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
जालौन के एसपी इराज राजा ने कहा, ''रेंढर क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे। 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।''












Click it and Unblock the Notifications