UP International Trade Show: टेक्नॉलोजी, फैशन, एग्रीकल्चर से लेकर आध्यात्म तक सबकुछ
UP International Trade Show: नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय ट्रेड शो व्यापारियों और एमएसएमई यूनिट्स के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हुआ। ट्रेड फेयर के जरिए देशभर में मेक इन इंडिया के तहत निर्मित किए जाने वाले प्रोडक्स्ट की सीधे खरीददारों तक पहुंच सुनिश्चित हुई। नोएडा के एक्सपो मार्ट में पहुंची वनइंडिया की टीम ने ये देखा कि यहां से व्यापारियों को भारत के अलग- शहर ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्चेज ऑर्डर प्राप्त हुए।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश में आर्थिक व्यवस्था को गति को देने के लिए अहम कड़ी है। नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित इस ट्रेड शो के अंतिम यानी पांचवें दिन तक कुल मिलाकर 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेले में सबसे ज्यादा वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की मांग रही। अगले वर्ष 25 से 29 सितंबर को तीसरे संस्करण का आयोजन होगा।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए छोटे उद्यमियों ने पांच हजार करोड़ के ऑर्डर के करार किए हैं। इनमें से कई करार फिलहाल प्राथमिक स्तर पर हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में फाइनल किया जाएगा।

खास बात यह रही ट्रेड फेयर में छोटे उद्यमियों को इस बार अमेरिका और यूरोप के देशों के साथ भूटान , श्रीलंका और दुबई से भी बड़े ऑर्डर प्राप्त हुए। कारोबारियों ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार मेले में दोगुने से ज्यादा ऑर्डर प्राप्त हुए।
वन इंडिया की टीम नोयडा स्थित एक्सपो मार्ट में ट्रेड फेयर के आखिरी दिन पहुंची। अंतिम दिन और रविवार होने के कारण आज मेले का जोश काफी हाई रहा। यहां उत्तर प्रदेश के कई विभागों के स्टॉल लगे हुए दिखे। जिसमें संस्कृति मंत्रालय का स्टॉल के स्टाल में एआई जेनेरेटेड रामायण प्रदर्शित किया गया। जबकि हॉल नंबर 10 में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को लाइव दिखाया गया।

यहां कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प, बनारसी साडी, हैंडलूम से लेकर पीतल और काष्ठ्य उद्योग के कलात्मक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए और हर स्टॉल पर उस जिले का नाम लिखा गया, जहां ये प्रोडक्ट बनाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications