India Republic Day: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अखिलेश सहित इन लोगों ने गणतंत्र दिवस पर लोगों से की यह खास अपील
Republic Day Latest News Uttar Pradesh: पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ही इसकी धूम है। यूपी की राज्यपाल आनंदबेंन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई लोगों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है इसके साथ ही लोगों से खास अपील भी की है।
यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उनके अलावा राज्यपाल और अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं ने प्रदेश वासियों को शुभकामानएं दीं।
उत्तर प्रदेश की राजपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। देश की गरिमा का ध्यान हम सभी को रखना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। आज देश 76वां गणतंत्र मन रहा है। मैं उन वीरों को नमन करता हूं जिनकी वजह से आज देश आजाद है।
हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों व कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए ये हम सभी का दायित्व है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। आज हम सभी के लिए गौरव का पल है। आज आजाद भारत एक नया इतिहास रच रहा है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकता और शांति का प्रतीक है।
विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications