उत्तर प्रदेश में फ्री लगाया जाएगा कोरोना का टीका, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
लखनऊ, 21 अप्रैल: उत्तर प्रदेश सरकार एक मई से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के अगले चरण में कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाएगी। 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार हो यूपी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है- आज मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों का कोरोना टीकाकरण राज्य सरकार की ओर से फ्री कराया जाएगा।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन देने के फैसले से कोरोना के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी और बड़े स्तर के टीकाकरण कार्यक्रम से कोरोना वायरस को काबू करने में सहायता हासिल होगी।
एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
देश में कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच सोमवार को लेकर केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि 1 मई से वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत होगी। इस फेज में 18 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वायरस वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके साथ ही वैक्सीन निर्माता अब खुले बाजार में और राज्य सरकारों को पहले से तय कीमत पर सीधे टीका बेच सकते हैं। राज्य सरकार सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद सकेगी। टीकाकरण के मौजूदा चरण में 45 साल से ऊपर की उम्र वालों को ही वैक्सीन दी जा रही है।
देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
कोरोना वायरस संक्रमण इस समय देश में काफी तेजी से फैल रहा है। हर रोज दो लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रविवार के बाद से भारत में हर घंटे कोरोना के 10 हजार नए केस सामने आ रहे हैं, जबकि 60 लोगों की मौत हर घंटे हो रही है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications