अखिलेश ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे के चेयरमैन को हटाया
नोएडा। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन पद से हटा दिया है।

प्रवीर की जगह पर 1984 बैच के आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल को तीनों प्राधिकरणों का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा उन्हें यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह पद भी प्रवीर कुमार के ही पास था।
19 जुलाई को ही किया गया था नियुक्त
1982 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार को बीते 19 जुलाई को ही तत्कालीन चेयरमैन रमा रमण के स्थान पर नियुक्त किया गया था। रमा रमण पर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद उनकी जगह प्रवीर कुमार आए थे।
नहीं बताया स्थानांतरण का कोई कारण
प्रवीर कुमार को फिलहाल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनके स्थानांतरण का कोई कारण नहीं बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications