यूपी: लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, बनारस और फिरोजाबाद की मेयर इस बार होंगी महिलाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों के चुनाव के लिए महापौर के पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है।सरकार की ओर से जारी की गई सूची में मथुरा जिले के नगर निगम मथुरा वृंदावन को अनुसूचित जाति, मेरठ जिले के नगर निगम मेरठ को अनुसूचित जाति महिला, फिरोजबाद जिले के नगर निगम फिरोजबाद को पिछड़ा वर्ग महिला, वाराणसी जिले के नगर निगम, वाराणसी को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर के नगर निगम, सहारनपुर को पिछड़ा वर्ग, गोरखपुर जिले के नगर निगम, गोरखपुर को पिछड़ा वर्ग, लखनऊ जिले के नगर निगम, लखनऊ को महिला, कानपुर जिले के नगर निगम, कानपुर को महिला और गाजियाबाद जिले के नगर निगम गाजियाबाद को महिला श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है।

निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची उत्तर प्रदेश सरकार की जारी

इसके साथ ही आगरा जिले के नगर निगम आगरा, इलाहाबाद जिले के नगर निगम इलाहाबाद, बरेली जिले के नगर निगम बरेली, मुरादाबाद जिले के नगर निगम मुरादाबाद, अलीगढ़ जिले के नगर निगम अलीगढ़, झांसी जिले के नगर निगम झांसी और फैजाबाद जिले के नगर निगम फैजाबाद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वो 20 अक्टूबर तक दर्ज करा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+