Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए क्या है महाकुंभ में आयोजित शक्ति समागम कार्यक्रम जिसमें प्रतिभाग के लिए सैकड़ों ने किया प्रस्थान?

Mahakumbh 2025 Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: महाकुंभ प्रयागराज में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के शिविर में रविवार 19 जनवरी को मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा शक्ति समागम का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे भारतवर्ष से मातृशक्ति इकट्ठा होकर देश धर्म समाज के लिए चिंतन करेंगी।

इस कार्यक्रम से भाग लेने के लिए शनिवार को गोरखपुर महानगर से लगभग 100 की संख्या में मातृशक्ति ने बसों और विभिन्न साधनों के द्वारा प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव के नेतृत्व प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय मातृ शक्ति ऊर्जा से परिपूर्ण, दूरदर्शिता, जीवंत उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। अनादिकाल से ही मातृशक्ति ने बड़े पैमाने पर समाज में बड़े-बड़े उदाहरण स्थापित किए हैं। भारत की बेटियां भारत माता को विश्व के सबसे शक्तिशाली व सामर्थ्यवान राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें तथा सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो इस हेतु से 19 जनवरी 2025, रविवार को प्रयागराज कुंभ में 'शक्ति समागम का आयोजन किया जा रहा है।

gorakhpur vhp

जिसका उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरुतियों, जैसे छुआछुत, भेदभाव आदि दूर करना, हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दूः रक्षा मम मंत्र समानता के भाव को दैनिक व्यवहार में लाना, हिंदू समाज की बहनों को संगठित कर आत्मरक्षा हेतु सक्षम बनाना व सुरक्षित करना, हिंदू समाज के मान बिंदुओं व जीवन मूल्यों का रक्षण एवं संवर्धन करना।

उन्होंने समस्त मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि वो उक्त शक्ति समागम में सम्मिलित होकर राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपनी आहुति समर्पित करें। गुप्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दक्षिणी जिले की संयोजिका माया गुप्ता उत्तरी जिले की संयुक्त का विनीता पांडेय संरक्षिका रागिनी श्रीवास्तव रीता शर्मा सुनीता शर्मा स्वीटी माही पूजा श्रीवास्तव आदित्य श्रीवास्तव गीता तिवारी लक्ष्मी गुप्ता संगीता श्रीवास्तव शीतल मिश्र आदित्य सिंह अनिता श्रीवास्तव सुनिधि प्रजापति शशि कला यादव यशोदा यादव रोली अग्रवाल स्नेहा अगरवाल दीपमाला शुक्ला लक्ष्मी पाल सुनीता शर्मा किरण शर्मा स्मृति गुप्ता राजू श्रीवास्तव संजय यादव माया गुप्ता बिंदु गुप्ता मीरा गुप्ता सुनीता शर्मा मनीष शर्मा ममता गुप्ता रमा पांडे स्वीटी माही माधुरी पांडे मुक्ता पांडे श्वेता गुप्ता शन्नो गुप्ता नम्रता गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता दलजीत कौर निधि श्रीवास्तव बच्ची सिंह ,अलका गुप्ता विजय कुमार गुप्ता जी राजकुमार गुप्ता आदि रहें। व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं में शीतल मिश्रा दीपक मौर्य राहुल पांडे देवीलाल गुप्ता राहुल गुप्ता संजय श्रीवास्तव रूप रानी लक्ष्मी गुप्ता कृतिका गुप्ता आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+