रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रवि किशन, की यह मांग, गोरखपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को मिल सकती है खास सुविधा

Gorakhpur MP Ravi Kishan Latest News Uttar Pradesh: सीएम सिटी गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने बुधवार को दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर कई महत्वपूर्ण मांग की। इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्रों विकास कार्यों की भी चर्चा की।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने बताया कि रक्षा मंत्री का देश को लेकर जो समर्पण है वह देखने और सीखने योग्य है। इतने बड़े पद पर रहते हुए भी उनकी सहजता उनके बड़प्पन को दर्शा रही थी। मिलते ही उन्होंने गोरखपुर की जनता और यहां के विकास कार्यों का हाल जाना।

ravi kishan rajnath singh

MP Ravi Kishan ने बढ़ाया देश का मान, स्कॉटलैंड में फहराया तिरंगा, कहा- देश के लिए सभी में हो त्याग की भावना
सांसद ने कहा कि इस दौरान मैने उनसे गोरखपुर एयरपोर्ट पर तमाम सुविधाओं को लेकर बातचीत की। मैने रक्षा मंत्री से एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान की व्यवस्था की जाने की मांग की। उन्होंने मुझे आश्वासन भी दिया है। मुझे उम्मीद है जल्द ही गोरखपुर एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान की व्यवस्था हो जाएगी।

सांसद ने कहा कि वर्तमान में यह एयरपोर्ट केवल रात 9 बजे तक ही संचालित होता है, जिससे यात्रियों को सीमित समय में ही यात्रा करने की सुविधा मिल पाती है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। आज से पहले इतना विकास कभी नहीं हुआ था। पूरे देश में हवाई सेवाओं को नया विस्तार और नई दिशा मिली है। ऐसा होने से गोरखपुर में पर्यटन, उद्योग, रोजगार सभी को बढ़ावा मिलेगा। आज गोरखपुर विकास के ऐतिहासिक आयाम को छू रहा है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+