Indian Railway: मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखे शेड्यूल

Holi Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09075/09076 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन मुम्बई सेण्ट्रल से 12, 19, 26 मार्च, 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई तथा 04, 11, 18 एवं 25 जून,2025 दिन प्रत्येक बुधवार को तथा काठगोदाम से 13, 20, 27 मार्च, 03, 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई तथा 05, 12, 19 एवं 26 जून, 2025 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को 16 फेरों हेतु किया जायेगा । पूर्व में इस गाड़ी का ठहराव पश्चिम रेलवे के डकनिया तलाव स्टेशन पर दिया गया था, अब इस गाड़ी का ठहराव डकनिया तलाव स्टेशन के स्थान पर कोटा स्टेशन पर प्रदान किया गया है।

09075 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 12, 19, 26 मार्च, 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई तथा 04, 11, 18 एवं 25 जून,2025 को मुम्बई सेण्ट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.36 बजे, वापी से 13.24 बजे, वलसाड से 13.47 बजे, उधना से 14.33 बजे, वडोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.40 बजे, गंगापुर सिटी से 02.40 बजे, हिण्डौन सिटी से 03.15 बजे, भरतपुर से 05.05 बजे, मथुरा से 07.35 बजे, हाथरस सिटी से 08.07 बजे, कासगंज से 09.10 बजे, बदायूँ से 09.48 बजे, बरेली जं0 से 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर से 11.25 बजे बहेड़ी से 12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुंआ से 13.15 बजे तथा हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी।

train

ndian Railway: छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 13, 20, 27 मार्च, 03, 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई तथा 05, 12, 19 एवं 26 जून, 2025 को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुंआ से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली से 20.23 बजे, बदायूँ से 21.31 बजे, कासगंज से 22.40 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 01.15 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, हिण्डौन सिटी से 04.05 बजे, गंगापुर सिटी से 04.45 बजे, कोटा से 06.35 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, वडोदरा से 14.45 बजे, उधना से 16.58 बजे, वलसाड से 17.52 बजे, वापी से 18.10 बजे तथा बोरीवली से 20.10 बजे छूटकर मुम्बई सेण्ट्रल 20.55 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+