Indian Railway: छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Holi Special Trin Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01013/01014 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 13 मार्च, 2025 को तथा बनारस से 15 मार्च, 2025 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01013 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस त्यौहार विशेष गाड़ी 13 मार्च,2025 को छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 22.30 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे, ठाणे से 23.20 बजे, कल्याण जं. से 23.50 बजे, दूसरे दिन इगतपुरी से 01.40 बजे, नासिक रोड से 02.25 बजे, मनमाड से 03.20 बजे, जलगांव जं. से 05.23 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खंडवा से 09.05 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, जबलपुर से 16.45 बजे, कटनी से 18.00 बजे, सतना से 19.30 बजे, मानिकपुर से 22.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 23.45 बजे, तीसरे दिन वाराणसी जं. से 05.15 बजे छूटकर बनारस 05.30 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: डिब्रूगढ़ - गोरखपुर एक्सप्रेस होली पर ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान, जानिए पूरा शेड्यूल
01014 बनारस-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 15 मार्च, 2025 को बनारस से 08.00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं. से 08.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.30 बजे, मानिकपुर से 11.50 बजे, सतना से 14.25 बजे, कटनी से 15.35 बजे, जबलपुर से 17.30 बजे, इटारसी से 20.40 बजे, खंडवा से 23.35 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 02.15 बजे, जलगांव जं. से 02.47 बजे, मनमाड से 05.08 बजे, नासिक रोड से 06.00 बजे, इगतपुरी से 07.50 बजे, कल्याण जं. से 11.18 बजे, ठाणे से 11.50 बजे तथा दादर से 13.05 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस 13.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 09 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications