Indian Railway: अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे ने हासिल किया गोल्ड मेडल
Gorakhpur News: 08 से 11 मार्च, 2025 तक उदयपुर में आयोजित 17वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल महिला एवं पुरुष चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में महिला वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे की हैंडबॉल टीम ने उत्तर रेलवे की टीम को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि पुरुष वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे की हैंडबॉल टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ। विगत 09 वर्षों से लगातार पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एवं पुरुष हैंडबॉल टीम को फाइनल में प्रवेश करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
UP के गंगाजल से बदलेगी Bihar के किसान की तकदीर, इस योजना पर 500 करोड़ से ज़्यादा ख़र्च करेगी सरकार
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षणों के परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निरन्तर अपनी छटा बिखेर रहे हैं।

ndian Railway: छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एवं पुरुष हैंडबॉल टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे दिनेश कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष/नरसा सुनील कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा श्री पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल/सचिव श्री कृष्ण चन्द्र सिंह तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने हैंडबॉल/कोच अरविन्द कुमार यादव, खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications