Indian Railway: पाटलिपुत्र-बलिया मेमू स्पेशल ट्रेन 91 फेरों में यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें डिटेल
Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी का संचलन पाटलिपुत्र एवं बलिया से 01 अप्रैल से 30 जून,2025 तक 91 फेरों के लिये किया जायेगा।
05297 पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून,2025 तक पाटलिपुत्र से 08.15 बजे प्रस्थान कर दीघा ब्रिज हाल्ट से 08.22 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 08.39 बजे, परमानन्दपुर से 08.51 बजे, नयागांव से 08.58 बजे, सीतलपुर से 09.06 बजे, दिघवारा से 09.15 बजे, अवतार नगर से 09.24 बजे, बड़ा गोपाल से 09.41 बजे, गोल्डिनगंज से 10.07 बजे, छपरा कचहरी से 10.31 बजे, छपरा से 10.45 बजे, गौतम स्थान से 10.58 बजे, मांझी से 11.08 बजे, बकुलहा से 11.18 बजे, सुरेमनपुर से 11.27 बजे, दलछपरा से 11.33 बजे, रेवती से 11.39 बजे, सहतवार से 11.49 बजे तथा बांसडीह रोड से 12.28 बजे छूटकर बलिया 12.45 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: काठगोदाम-जैसलमेर और जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग
वापसी यात्रा में 05298 बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून,2025 तक बलिया से 13.00 बजे प्रस्थान कर बांसडीह रोड से 13.13 बजे, सहतवार से 13.47 बजे, रेवती से 14.03 बजे, दलछपरा से 14.09 बजे, सुरेमनपुर से 14.16 बजे, बकुलहा से 14.25 बजे, मांझी से 14.34 बजे, गौतम स्थान से 14.53 बजे, छपरा से 15.20 बजे, छपरा कचहरी से 15.29 बजे, गोल्डिन गंज से 15.49 बजे, बड़ा गोपाल से 16.01 बजे, अवतार नगर से 16.11 बजे, दिघवारा से 16.20 बजे, सीतलपुर से 16.27 बजे, नयागांव से 16.34 बजे, परमानन्दपुर से 16.44 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 17.31 बजे तथा दीघा ब्रिज हाल्ट से 17.42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 17.55 बजे पहुंचेगी । यह गाड़ी मेमू रेक से चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications