Indian Railway: काठगोदाम-जैसलमेर और जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग
Indian Railway Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अन्तर्गत कानोता-खातीपुरा खंड पर स्थित समपार सं. 209 एवं 210 पर सीमित ऊँचाई का सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
काठगोदाम से 31 मई, 2025 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-
जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी। परिवर्तित मार्ग
पर इस गाड़ी का ठहराव रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना एवं नरनौल स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
जोधपुर से 01 जून, 2025 को चलने वाली 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जयपुर-
बांदीकुई-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाई माधोपुर-भरतपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
परिवर्तित मार्ग पर इस गाड़ी का ठहराव सवाई माधोपुर, बयाना एवं गंगापुर सिटी स्टेशनों पर प्रदान किया
जायेगा।

जैसलमेर से 01 जून, 2025 को चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-
जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। परिवर्तित मार्ग
पर इस गाड़ी का ठहराव नरनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर एवं रींगस स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
वाराणसी सिटी से 31 मई, 2025 को चलने वाली 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग
बांदीकुई-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
परिवर्तित मार्ग पर इस गाड़ी का ठहराव गंगापुर सिटी, बयाना एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर प्रदान किया
जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications