Global Investors Summit: यूपी में निवेश पर PM मोदी ने दिया जोर, बोले- इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती
UP Global Investors Summit: पीएम नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में 34 सत्र होंगे।

यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट (UP Global Investors Summit 2023): उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इनवेस्टर समिट (GIS) का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल इनवेस्टर समिट का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। इस दौरान विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में पीएम मोदी ने जानकारी ली। बता दें, तीन दिन तक चलने वाले इस समित में 10 साझीदार देशों के अलाव 40 देशों के अन्य 600 प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे और 34 सत्र होंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस समिट में बढ़ते और बदलते प्रदेश पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
LIVE Feed
इन्वेस्ट को पीएम मोदी ने दी शुभकमनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि समय को गंवाना नहीं चाहिए। भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि निहित है। भारत के उज्जवल भविष्य में दुनिया के उज्जवल भविष्य की गारंटी पड़ी है। समृद्धि की इस यात्रा में आपकी भागेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। ये निवेश सबके लिए शुभ हो, मंगल हो, इसी कामना के साथ इन्वेस्ट के लिए आगे आए इन्वेस्टर्स को शुभकमनाएं देता हूं।
नैचुरल फार्मिंग की शुरूआत की: PM
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में गंगा किनारे दोनों तरफ 5 किमी क्षेत्र में नैचुरल फार्मिंग शुरू हो गई है। इस बजट में हमने किसानों की मदद के लिए 10 हजार बायो इंफो रिसर्च सेंटर बनाने की घोषणा की है। इसमें प्राइवेट कारोबारियों के लिए इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं हैं।
यूपी मतलब निवेश पर रिटर्न अप
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा, 'पिछले कुछ समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने अपने नाम यानी अप को सार्थक किया है। यूपी मतलब स्वास्थ्य अप, शिक्षा अप, कौशल अप, निवेश अप ओर यूपी मतलब निवेश पर रिटर्न अप बन गया है।
अगले 4 सालों में 75000 करोड़ निवेश करेंगे मुकेश अंबानी
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ग्रुप अगले चार वर्षों में यूपी में Jio, खुदरा और नवीकरणीय व्यवसायों में अतिरिक्त 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे राज्य में 1 लाख से अधिक अतिरिक्त रोजगार सृजित होंगे।
हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ ने निवेशकों को दी सलाह
हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ और एमडी संजय मेहता ने कहा, 'यूपी हमारे लिए महत्वपूर्ण राज्य है। यहां सरकार से हमें जो मदद मिल रही है वह बकाया है। मैं निवेशकों को यूपी आने की सलाह देता हूं क्योंकि यहां निवेश का माहौल उपयुक्त और सरकार सक्रिय है।'
6 सालों में निवेश का हब बनकर उभरा यूपी
मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, 'आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।'
यूपी में निवेश करने के लिए लोग उत्सुक
राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, 'सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। अच्छे काम के बल पर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई, लोगों का विश्वास बढ़ा है और ये उसी का उदाहरण है कि आज यहां निवेश करने के लिए लोग उत्सुक हैं।'
पूरे प्रदेश में अलर्ट पर है पुलिस
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि हमारी तैयारियों के अनुरूप ही सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम सुनिश्चित करेंगे कि इस दौरान लोगों को कोई समस्या न हो। प्रदेश में पूरी शांति बनी हुई है। 75 जनपदों में हमारी टीम है, गश्ती की जा रही है।
5 ट्रिलियन अर्थव्सवस्था बनने की दिशा में एक कदम
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश के अवस्थी कहा, 'आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए अभूतपूर्व है। मुझे बहुत खुशी है कि आज जब उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन हो रहा है तो हमें अपने जीवन में इतना बड़ा दिन देखने को मिल रहा है। ये 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की तरफ बढ़ने में एक मज़बूत कदम होगा।'
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिति में भाग लेने वालों का होगा कोविट टेस्ट
लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी20 बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों, निवेशकों और प्रतिभागियों का आरटी-पीसीआर कोविड टेस्ट होगा। इसके लिए एयरपोर्ट समेत जिले में आरटी-पीसीआर के लिए हमने 24x7 रनिंग बूथ लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications