वोटिंग से पहले राकेश टिकैत ने जारी किया पोस्टर, किसानों से की यह खास अपील

वोटिंग से पहले राकेश टिकैत ने जारी किया पोस्टर, किसानों से की यह खास अपील

लखनऊ, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग से पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के माध्यम से राकेश टिकैत ने किसानों से एक खास अपील की है। राकेश टिकैट ने अपील करते हुए कहा कि नोटा नहीं, चुनाव में वोट करें।

UP Elections 2022: Poster released by Rakesh Tikait before voting

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में नोटा नहीं, चुनाव में वोट करें और किसानों के मुद्दों पर चोट करें। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि वो 10 फरवरी यानि मतदान के दिन कहां रहेंगे? उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मैं परिवार के साथ मुजफ्फरनगर शहर के सर छोटूराम इंटर कॉलेज में 11 बजे मतदान करूंगा, आप भी लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल हों।

इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून एक बीमारी थी। आने से पहले बीमारी का पता चलेगा तो वो बीमारी खत्म हो गई। लेकिन किसानों की बीमारी मौजूद है अभी। एमएसपी के जवाब पर टिकैत ने कहा कि एमएसपी आएगा आंदोलन से, सरकार से थोड़ा एमएसपी आयेगा। बिजली के रेट हरियाणा में 15 रुपए और यूपी में 75 रुपए है। 12 गुना का अंतर है बिजली में। गन्ना के भूगतान का 14 दिन में वादा करते हुए लेकिन देते नहीं है।

Recommended Video

    UP Elections 2022: PM Modi के तंज पर Jayant Chaudhary का पलटवार | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बाद राजनीतिक पार्टियों की विचारधारा फर्क आया है। सभी पार्टियां अब किसानों के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र पुराने वादों का कापी है, उसमें कुछ भी नया नहीं है। पिछली बार किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। एमएसपी पर फिर से आंदोलन शुरू होगा, क्योंकि अभी तक वादा नहीं पूरा किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+