चाचा शिवपाल सिंह यादव से मिलने घर पहुंचे अखिलेश, बातचीत के बाद गठबंधन तय
चाचा शिवपाल सिंह यादव से मिलने घर पहुंचे अखिलेश, बातचीत के बाद गठबंधन तय
लखनऊ, 16 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 5 जनवरी के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी गुरुवार 16 दिसंबर को अपने चाचा व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे।

काफी लंबे समय बाद अपने चाचा शिवपाल यादव से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान चाचा शिवपाल और उनके परिवार ने अखिलेश का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 45 मिनट बातचीत हुई। बातचीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रसपा के साथ गठबंधन पर अपनी मोहर लगा दी है। हालांकि, कितनी सीटों को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी।
लेकिन, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल समर्थकों को 15 टिकट दिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि,
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है। #बाइस_में_बाइसिकल
Recommended Video
बता दें, पिछले काफी समय से शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश से गठबंधन को लेकर बयान दे रहे थे। लेकिन अखिलेश यादव की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इतना ही नहीं, शिवपाल यादव ने नवंबर महीने में बलरामपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि वह अपनी पार्टी का सपा में विलय के लिए तैयार हैं, सिर्फ अखिलेश यादव को उनकी पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवारों को यूपी विधानसभा चुनावों में टिकट देना होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी के विलय के संबंध में शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications