UP election result:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 फीसदी वोट लेकर बसपा ने पहुंचाया भाजपा को फायदा ?
मेरठ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए जारी मतगणना के हिसाब से भाजपा अबतक निर्णायक बढ़त बना चुकी है और यह तय लग रहा है कि वह दोबारा से भारी जीत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है। समाजवादी पार्टी ने 2017 के चुनाव के मुकाबले अपनी सीटों की टैली में काफी इजाफा किया है, लेकिन वह भाजपा को टक्कर देने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है। सबसे बुरा हाल बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का हुआ है। मायावती की पार्टी अपने सबसे खराब प्रदर्शन करती हुई दिख रही है तो कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस तरह से खुद को चेहरा बनाकर पेश करने की कोशिश की थी, उससे पार्टी की मिट्टी और पलीद हो चुकी है। अभी तक के मतगणना के ट्रेंड से मालूम होता है कि बसपा ने पश्चिमी यूपी में जितने वोट लिए हैं, उससे बीजेपी को काफी फायदा मिला है।

पश्चिमी यूपी में बीजेपी को 46% वोट
पश्चिम यूपी में जहां इस बार समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन करके बीजेपी को कड़ी चुनौती देने का मंसूबा पाल रही थी, वहां भी उसका सपना चकनाचूर होता दिख रहा है। रूझानों के मुताबिक जाट लैंड में बीजेपी को सबसे ज्यादा यानि 46% वोट मिले हैं। जबकि, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के गठबंधन के बावजूद सपा-रालोद को सिर्फ 37% वोट मिल रहे हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी को उम्मीद थी कि किसान आंदोलन की वजह से जाट वोटर भाजपा से नाराज हैं और इसका उसे बड़ा फायदा मिलेगा। लेकिन, इन सारी उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही वापसी हो रही है।
पश्चिमी यूपी में सपा को 37% और कांग्रेस को 1% वोट
वैसे पश्चिमी यूपी को बसपा का भी जनाधार वाला इलाका माना जाता है, लेकिन इस बार मायावती की पार्टी भी यहां महज 14% वोट लेती दिख रही है और उसके यही वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में निर्णायक नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की तो यहां अन्यों से भी बुरा हाल हो गया है और पार्टी सिर्फ 1% वोट के लिए संघर्ष करती दिख रही है। वहीं अन्य दलों को 2% वोट से संतोष करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications