विश्व कविता दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

आज विश्व कविता दिवस है। हर वर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस को मनाया जाता है, इसका मुख्य उद्देश्य कविताओं के लेखन, पठन और प्रकाशन को बढ़ावा देना है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी शुभकामनाएं दी हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा विश्व में कविताओं के लेखन, पठन, प्रकाशन और शिक्षण को बढ़ावा देने तथा कविता के प्रति नए लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाये जाने वाले विश्व कविता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

keshav prasad

आइये इस दिवस पर नए कवियों एवं लेखकों की कविताओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें तथा कविताओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने में अपनी भूमिका का निर्वहन भी करें।

बता दें कि विश्व कविता दिवस की शुरुआत पेरस से माना जाती है। 1999 में संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने पहली बार कविता को ना सिर्फ सम्मानित करने का फैसला लिया बल्कि इसकी महत्ता पर भी विचार शुरू किया।

इस वर्ष विश्व कविता दिवस 2024 की थीम विशाल कंधों पर खड़े होना है। इस थीम के तहत अतीत के प्रतिष्ठित लेखकों के योगदान को याद किया जाना है। उनके लेखन ने किस तरह से पथ प्रदर्शक के तौर पर काम किया और कैसे इसे आगे बढ़ाया जाए। विश्व कविता दिवस में कई विशाल कंधे मौजूद हैं। जब ये विशाल कंधे लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं तो एक लंबी परंपरा नजर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+