DDU University ने सड़क सुरक्षा को लेकर की यह खास पहल, जानिए क्या कहा लोगों से?
DDU University Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा भौवापार ग्राम में चलाए जा रहे सप्त दिवसीय विशिष्ट शिविर के सातवें दिन आज स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गाँव के गलियों में तथा घर घर जा कर हेलमेट, सीट बेल्ट, साइड मिरर लगाने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया। आज एक बार फिर मुन्जेश्वर नाथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।
संध्याकालीन सत्र में गांव के प्रबुद्धजनों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सड़क सुरक्षा को लेकर आने वाली समस्याओं पर चर्चा की तथा शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में महात्मा गांधी इकाई, गुरु श्री गोरक्षनाथ इकाई, शहीद भगत सिंह इकाई तथा कबीर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी क्रमशः डॉ पवन कुमार, डॉ प्रदीप राजोरिया, डॉ श्री प्रकाश सिंह तथा डॉ गिरिजेश कुमार यादव की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ श्री प्रकाश सिंह ने किया।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में हिरक जयंती समारोह के अंतर्गत शनिवार को मौखिक, पोस्टर, वर्किंग मॉडल और रंगोली प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में फार्मेसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी अमूल्य प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष अतिथि वित्त अधिकारी श्री जय मंगल राव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट अब स्वास्थ्य संवर्धन और रोग निवारण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ फार्मासिस्ट केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुसंधान, क्लिनिकल परीक्षण, और स्वास्थ्य नीति निर्माण में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. अमित कुमार निगम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शोध और नवाचार के माध्यम से फार्मेसी के क्षेत्र में भारत 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications