सीएम योगी के आवास के बाहर सेल्फी लेने पर लगी रोक, अखिलेश ने ट्वीट कर कसा तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के बाहर फोटो क्लिक करना या फिर सेल्फी लेना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम आवास 5 कालिदास मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर यूपी पुलिस की ओर से एक चेतावनी बोर्ड लगाया गया था जिसमें साफ तौर से लिखा था कि इस वीआईपी क्षेत्र में फोटो खींचना व सेल्फी लेना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। हालांकि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। जिसके बाद चेतावनी बोर्ड को हटा दिया गया। दूसरी ओर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले में योगी सरकार पर तंज कसा है।

पहले लगाया चेतावनी बोर्ड, फिर हटाया

पहले लगाया चेतावनी बोर्ड, फिर हटाया

यूपी के सीएम आवास के बाहर फोटो या सेल्फी को लेकर यूपी पुलिस के चेतावनी बोर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया के बाद भले ही इसे हटा दिया गया, लेकिन इस मामले में विपक्ष को निशाना साधने का मौका जरूर मिल गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करके चुटकी ली है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि "नए साल में जनता को उत्तर प्रदेश सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका!"

अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना

अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने इससे पहले भी यूपीकोका को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। 20 दिसंबर को सपा मुखिया ने ट्वीट में कहा कि "यूपीकोका नहीं ये धोखा है। फर्नीचर साफ करने के पाउडर को PETN विस्फोटक बताने वाले जनता को बहकाने में माहिर हैं। 9 महीनों में बीजेपी ने जन सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए न सिर्फ समाजवादी 'यूपी100' और महिला सुरक्षा की '1090हेल्पलाइन' को, बल्कि समाजवादी विकास पथ पर बढ़ते प्रदेश को रोका है।"

यूपीकोका को लेकर विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

यूपीकोका को लेकर विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी यूपीकोका (UPCOCA) को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के खिलाफ किया जाएगा। बता दें कि यूपी में संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र में यूपी कोका बिल पेश किया। जिसका सपा-बसपा समेत सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने विरोध जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+