UP News: ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को योगी सरकार देने जा रही यह बड़ी सुविधा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
CM Yogi Adityanath Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार गांव व ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए पहल कर रही है। सरकार अब जो पहल करने जा रही है उससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को फायदा होगा। आइए जानते हैं क्या है सरकार की यह खास योजना?
डिजिटल लाइब्रेरी की होगी स्थापना
सरकार की खास योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। प्रथम चरण में 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। ई बुक के साथ अन्य डिजिटल कंटेंट भी बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा । ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत लाइब्रेरी की देखरेख करेंगे।

UP News: यूपी राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सीएम योगी ने दिए ये खास निर्देश, जानिए क्या कहा?
मिलेंगी ये सुविधाएं
4 लाख रुपये प्रति डिजिटल लाइब्रेरी पर खर्च होगा। इसके तहत 2 लाख रुपये डिजिटल उपकरणों (कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा आदि) की खरीद और 2 लाख रुपये डिजिटल तथा हार्डकॉपी किताबों की खरीद पर खर्च किये जा सकेंगे। लाइब्रेरी में बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ विविध विषयों पर ई-बुक्स और अन्य डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान के लिए अत्याधुनिक उपकरण ऑडियो-विजुअल टूल्स भी मुहैया कराए जाएंगे। उन्हे ऑनलाइन पढ़ाई और रिसर्च कार्यों के लिए इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी में एक सुव्यवस्थित मैनेजमेंट सिस्टम होगा, जिससे छात्र अपनी पसंदीदा किताबों और अध्ययन सामग्री को आसानी से एक्सेस कर सकें।योगी सरकार का मानना है कि डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों की डिजिटल साक्षरता बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications