'संभल सत्य है..मैं योगी हूं और हर धर्म का सम्मान करता हूं', लखनऊ में यूं गरजे यूपी सीएम
Lucknow News: संभल मामले पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित 'मंथन-महाकुंभ और उससे आगे' कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'संभल सत्य है। मैं योगी हूं और हर संप्रदाय और धर्म का सम्मान करता हूं।'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कोई जबरन किसी स्थान पर कब्जा करे और किसी की आस्था को खत्म करे, यह स्वीकार्य नहीं है। संभल में 68 तीर्थ स्थान थे, और हम अब तक केवल 18 ही खोज पाए हैं। संभल में 56 साल बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।'

सीएम योगी ने इंटरव्यू में आगे कहा कि हाल ही में भारत में गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा था कि जब उनका डीएनए टेस्ट होगा तो वो भारत का होगा। जो लोग भारत के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें पहले अपना डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का गुणगान करना बंद करें। क्योंकि, जब संभल जैसी सच्चाई सामने आएगी तो उनमें से कोई भी कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगा। इतना ही नहीं, औरंगजेब पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही औरंगजेब का अपना आदर्श मान सकता है।
कोई बुद्धिजीवी प्राणी औरंगजेब को अपना आर्दश नहीं मान सकता। जो क्रूर व्यक्ति को अपना आदर्श मान रहा है, वो अपने विवेक से इस बात को बोल रहा तो उसके पुत्र का नाम औरंगजेब रखना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जो शाहजहां के साथ व्यव्हार हुआ, उसके लिए उसे तैयार रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath: नेपाल में क्यों सुर्खियों में हैं UP के CM योगी, नेपाली PM समर्थकों को किस बात का सता रहा डर?












Click it and Unblock the Notifications