UP News: भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, IAS अभिषेक प्रकाश निलंबित
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर सख्त रवैया देखने को मिला है। इस बार उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया है। अभिषेक इन्वेस्ट यूपी के सीईओ थे और पूर्व में लखनऊ के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?
अभिषेक प्रकाश पर राजधानी लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में भ्रष्टाचार का आरोप है।
सोलर पैनल लगवाने के मामले में भी सीएम योगी ने गोपनीय जांच कराई थी, जिसमें अभिषेक प्रकाश और उनके एक करीबी का नाम कमीशन मामले में सामने आया था। गुरुवार को अभिषेक प्रकाश के करीबी बाबू निकांत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

UP Board Exam Result: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जांच, कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?
आरोप है कि अभिषेक प्रकाश ने सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए व्यापारी से 5 फीसदी कमीशन मांगा था। कमीशन न मिलने पर प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी। अभिषेक प्रकाश ने कमीशन निकांत जैन के जरिए व्यापारी से मांग की थी।
UP News:किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए बहुत फायदेमंद है योगी सरकार की यह योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने मामले की STF से जांच कराई। जिसमें अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications